डॉ करन हितेंषि ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र मंगला का दौरा
चंबा। आज जिला कार्यक्रम अधिकारी चंबा डॉ करन हितेंषि ने खंड चूडी के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र मंगला का दौरा किया। इस दौरान उन्होनें वहा तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता के द्वारा COVID-19 के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।
उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा भी लिया और उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम और स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंनेे स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता को उन के क्षेत्र में गर्भावस्था के दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं जेसे सम्पूर्ण टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव के बारे में जागरूक करने को कहा। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र मंगला में कार्य कर रही हेम लता महिला स्वस्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता को उन के बेहतरीन कार्य प्रदर्शन पर सराहा। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्य की अच्छी प्रथाओं को अन्य संस्थानों में भी दोहराया जाना चाहिए।