ऊना : सुखविंद्र सुक्खु व मुकेश को डॉ. के आर आर्य ने दी बधाई
कहा, नया नेतृत्व जनता की आवाज को समझता है
फर्स्ट वर्डिक्ट। ममता भनोट
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व सह-संयोजक एवं कांग्रेस के नेता डॉ. केआर आर्य ने कांग्रेस पार्टी की नई सरकार के नए नेतृत्व को बधाई दी है। केआर आर्य ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व सरकार के नए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी है। केआर आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हर वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा इस नेतृत्व ने संघर्ष किया है। नया नेतृत्व जनता की आवाज को समझता है व भविष्य में जनता के हित में अनेकों विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का काम नेतृत्व करेगा। सरकार जनता की अपेक्षाओं पर जनादेश पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का सहयोग है। वहीं, वीरभद्र सिंह के विजन को आगे बढ़ाने की क्षमता है।
केआर आर्य ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को आने वाले समय में जनता के बीच ले करके जाएं। सरकार की नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचे इसका विशेष ध्यान दें। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह को नई सरकार कांग्रेस के बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा सुक्खू व मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस के कदावर नेता है। दोनों नेताओं का कांग्रेस में बड़ा योगदान है। केआर आर्य ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में बेहतर कार्य किए व भाजपा पार्टी को बैकफुट पर धकेल दिया। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने जो कार्य किए है, उसका नतीजा उपचुनावों में चार जीत दर्ज करवा साबित किया है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री आगे भी जनता हित में बेहतर कार्य करेंगे।