शिमला : कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी है: बिंदल

*कसुम्पटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में पंहुचे बिंदल
*कहा, कार्यकर्ता ने मजबूत किया भाजपा को, मोदी ने विश्व का नम्बर एक संग़ठन बनाया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन फागू विधानसभा कसुम्पटी में भाग लिया। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं रूप दास कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कसुम्पटी मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका ने की। यह कार्यक्रम भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी वरिष्ठ कार्यकर्ता है, वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान जरूरी है, वरिष्ठ कार्यकर्ता ही पार्टी को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में यह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी मंडल भाजपा द्वारा वरिष्ठ से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लाया गया है, यह बेहतरीन प्रयास है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत को नई दिशा दी है और यह दिशा भारत को और शक्तिशाली बनने के पथ पर लेकर जायेगी। इस अवसर पर भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी वहीं केंद्र सरकार द्वारा किस प्रकार से विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है और क्या-क्या नीतियां बनाई जा रही है, इसकी जानकारी दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे का कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों का संगठन है, विचारों से ही हम आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को विश्व का नंबर एक संगठन बना दिया है। उन्होंने डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व को सराहा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विजय परमार मंडल ,प्रतिभा बाली,राकेश शर्मा,पार्षद रचना शर्मा,आशा शर्मा,कमलेश मेहता,कुसुम ठाकुर,निशा ठाकुर
सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।