नशे में धुत्त व्यक्ति ने निगला कीटनाशक, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार में एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में कीटनाशक निगलने का मामला सामने आया है। बताय जा रहा है की ग्रामीणों द्वारा व्यक्ति को स्थानीय नागरिक चिकित्सालय कुनिहार लाया गया जंहा डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुनिहार क्षेत्र के गांव समोत के एक व्यक्ति ने नशे की हालत में कीटनाशक निगल लिया व अचेत अवस्था में अर्की कुणीपुल के समीप ग्रामीणों को मिला। उन्होंने उक्त व्यक्ति को तुरंत नागरिक चिकित्सालय कुनिहार पहुंचाया जंहा डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया व उसे शिमला आई जी एम सी रैफर कर दिया।
डॉक्टर अरुण ने बताया कि एक व्यक्ति को चिकित्सालय में लाया गया था। उसका प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे शिमला आई जी एम सी रेफर कर दिया गया।
