कुनिहार : गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में जुटे हैं दुर्गानंद शास्त्री
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण लेकर आये जिला सोलन के प्रशिक्षित शिक्षक दुर्गानंद शास्त्री सोलन जिला व प्रदेश के अब तक गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में जुटे हैं। अपने इस प्रयास को सफल बनाने के लिए उन्होंने जिला के सभी लोगो से स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी मुहैया करवाने का आह्वान किया है। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपोजिटरी परियोजना के कार्यंवन्यन के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने हेतु दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में विशेष प्रशिक्षण लेकर लौटे छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक दुर्गानंद शास्त्री ने बताया कि कार्यशाला में 24 राज्यों के 98 व हिमाचल प्रदेश से 2 शिक्षकों ने भाग लिया।उन्हें देश की आजादी में योगदान देने वाले सवंत्रता सेनानी जो आज भी उचित मर्यादा पाने से वंचित है,उन्हें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान व उपयुक्त सम्मान दिलाने के लिए कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया।उन्होंने कहा कि अब वे हिमाचल प्रदेश व जिला सोलन से ऐसे सवंत्रता सेनानियों की जानकारी इकट्ठा कर उपयुक्त सम्मान दिलवाने के प्रयास करेंगे।
