कुनिहार स्कूल में शिक्षा सवांद का हुआ आयोजन
रंजीत सिंह। कुनिहार
राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला में सालाना परीक्षा परिणाम के साथ ही शिक्षा सवांद का आयोजन किया गया। पाठशाला में आगामी सत्र 2022-23 के लिए आकदमिक शिक्षा के साथ ही कम्युटर शिक्षा व नाैनिहालों को खेलते-खेलते शिक्षा देने के लिए स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय श्रेष्ठ विद्यालय के तहत शिक्षा दी जाएगी। निजी विद्यालयों की तरह ही प्री नर्सरी से प्रदेश सरकार भी सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में जिला सोलन के अंतर्गत स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय विद्यालय के तहत प्राथमिक पाठशाला केंद्र कुनिहार के ऊर्जावान केंद्राध्यक्ष व विद्यालय की प्रगति के लिए हमेशा निष्ठावान एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने करीब 15 लाख से विद्यालय का कायाकल्प किया है, जिसमें 10 लाख से एक हॉल, डिजिटल कक्ष सहित विद्यालय कार्यालय पर खर्च किए गए।
करीब 5 लाख से खेलकूद, कंप्यूटर लेब व साउंड सिस्टम सहित अन्य बुनियादी जरूरत की वस्तुओं पर खर्च किए गए हैं। अब बच्चे खेलते-खेलते जंहा शैक्षणिक शिक्षा पाएंगे, तो वहीं, डिजिटल कंप्यूटर शिक्षा के महत्व को भी समझेंगे। शिक्षा सवांद के दौरान सभी अभिवावकों ने केंद्राध्यक्ष व एसएमसी अध्यक्ष द्वारा विद्यालय के लिए निष्ठा से किए गए कार्य को सराहा। वहीं, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान मिलने पर भी विद्यालय एसएमसी को बधाई दी गई। एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा व विद्यालय केंद्राध्यक्ष रमेश शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया था। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ, अध्यापक वर्ग व विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
