दाड़लाघाट : कराड़ाघाट स्कूल में हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कराड़ाघाट में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगराज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी हरिप्रकाश शर्मा ने सभी उपस्थित अभिभावकों का विद्यालय परिसर में स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को शास्त्री अध्यापक हेमराज शर्मा तथा टीजीटी अध्यापक हरीश गुप्ता ने सबके साथ साझा किया। उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे विजुअली निपुण भारत का हर घर पाठशाला कार्यक्रम पर अभिभावकों से विस्तृत चर्चा की गई। एसएमसी अध्यक्ष योगराज शर्मा ने अपने विचार रखे, जबकि परीक्षा तैयारियों पर विशेष चर्चा भी की गई। इस अवसर पर बैठक में समस्त अध्यापकों सहित अभिभावक मौजूद रहे।
