शिमला में हक पाने के लिए गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
( words)

प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का अधिवेशन रविवार को शिमला में हुआ। इसमें प्रदेश भर के भारतीय मजदूर संघ से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंचीं यहां आंगनबाड़ी कार्यकताओं की मांगों को लेकर एक ज्ञापन तैयार किया गया वहीं, राज्य कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री मंगत राम नेगी की अध्यक्षता में यह सम्मेलन हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री अंजलि पटेल भी मौजूद रहीं। प्रदेश प्रभारी लता ठाकुर व सहप्रभारी यशपाल हेटा भी सम्मेलन में मौजूद रहे नई चुनी गई कार्यकारिणी में जयंती दुग्गल को अध्यक्ष, सुनीता ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष चुना। उपाध्यक्षों में सत्या, आशा रूंगटा, नीलू, जय कुमारी, पे्रम लता व अनुपमा देवी शामिल हैं। शीतल करोल को महामंत्री बनाया गया है। कुमारी दमयंती को अतिरिक्त महामंत्री चुना गया। संगठन मंत्री रमला बिक्टा तथा कोषाध्यक्ष नीना गुप्ता को चुना गया। सचिवों में रेखा, लवी, निशिबाला, रीमा, सोमवती, शोभा के नाम हैं, विमला चौहान को पे्रस सचिव चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में गीता, संतोष, रीना जयदेव, सुनीता, सरोज, मीरा, सीमा, आरती, रंजना डोगरा के नामa शामिल हैं।