अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बिलासपुर इकाई का हुआ गठन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बिलासपुर इकाई का गठन किया गया। इस इकाई की घोषणा चुनाव अधिकारी नवीन शर्मा ने की। इस इकाई गठन में ज़िला संगठन मंत्री तिलक ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सत्र 2018-19 की इकाई को भंग करने की घोषणा पूर्व इकाई अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने की। सत्र 2019-20 के लिए प्रशांत ठाकुर को इकाई अध्यक्ष और अनमोल शर्मा को इकाई सचिव मनोनीत किया गया। इकाई उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देवांश, शिखा, अजय वर्मा, शीतल शर्मा व जैसमीन को सौंपी गयी। इकाई सह सचिव की जिम्मेदारी दमन, यामिनी, पार्थ, रीतिक व ,रोहित को दी गयी। छात्रा प्रमुख कंचना, सह प्रमुख शालिनी, तहसील संयोजक राहुल, एस एफ डी ज़िला संयोजक सौरव गौतम, एस एफ डी प्रमुख मोहित, सह प्रमुख अभिषेक तथा एस एफ एस प्रमुख नवीन शर्मा, सह प्रमुख कीर्ति कला मंच प्रमुख शुभम, सह प्रमुख खेम राज, कुसुम को नियुक्त किया गया। सोशल मीडिया प्रमुख अखिल शर्मा मीडिया प्रमुख कीर्ति तथा एन एस एस प्रमुख विनय, सह प्रमुख हिमांशु, एन सी सी प्रमुख शिवम, सह प्रमुख उर्मिला, स्पोर्ट्स प्रमुख शालिनी, स्काउट एंड गाइड प्रमुख नेहा शर्मा और विशाल राणा को बनाया गया। पुस्तकालय प्रमुख शिवानी और सह प्रमुख प्रिया, बी ए प्रमुख शालिनी, बी कॉम प्रमुख मनोज और रविंदर, बी एस सी प्रमुख मोहित तथा बी बी ए प्रमुख साहिल, सह प्रमुख मयंक, बी ए प्रमुख कृतिका, हिंदी मेजर प्रमुख मोहित, अंग्रेजी मेजर प्रमुख निखिल, परीक्षित ,आरती, विकास, बी एस सी प्रमुख महिमा, फिजिक्स मेजर प्रमुख उर्मिला और मनजीत, केमिस्टरी मेजर प्रमुख साहिल, और मोहित, गणित मेजर प्रमुख आदित्य, जूलॉजी मेजर प्रमुख अंजलि और मुस्कान बॉटनी मेजर प्रमुख श्वेता, बी कॉम प्रमुख खुशी, सह प्रमुख अभय तथा बी ए द्वितीय प्रमुख राहुल सह प्रमुख साहील संख्यान, पोलटिकल साइंस प्रमुख शिवानी व संगीता तथा बी कॉम द्वितिय सत्र प्रमुख शिवानी व सह प्रमुख प्रिया तथा बी एस सी अंतिम सत्र प्रमुख अभय बी कॉम अंतिम सत्र प्रमुख मनोज और अभिषेक, बी बी ए प्रमुख अमित, सह प्रमुख ऋषभ और निकिता को बनाया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री तिलक ठाकुर ने कहा कि व्यक्ति निर्माण के माध्यम से विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनरर्निर्माण के उददेश्य के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक, आन्दोलनात्मक और संगठनात्मक कार्य विद्यार्थी परिषद के कार्यों का आधार है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे कार्यकारणी को और बढ़ाया जाएगा।