डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में वैदिक मंत्रों के साथ किया गया हवन
( words)
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया।हवन में दिसंबर माह में जन्मे बच्चों ने भाग लिया और वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए हवन में आहुतियां डाली।मंत्रों के उच्चारण में पूरा डीएवी अम्बुजा कैंपस भक्तिमय हो गया।बच्चों के अलावा इसमें प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर तथा अन्य अध्यापकों ने भी भाग लिया और मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां डाली।इस मौके पर प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने पूर्णाहुति डालते हुए अपने संबोधन में सबसे पहले बच्चों को जन्म दिवस की बधाई दी तथा कहा कि हवन और वेद मंत्र हमे एकाग्रता प्रदान करते हैं जिसमें हम अपने काम में सफलता प्रदान कर सकते हैं।विद्यार्थी इससे खासतौर पर लाभ उठा सकते हैं।