बीएल स्कूल कुनिहार में संपन्न हुई ई-पीटीम
बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापकों और अभिभावकों के लिए ऑनलाइन ईपीटीम का आयोजन किया गयाI विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार नर्सरी से जमा दो के बच्चों के अभिभावकों के साथ ईपीटीम की गई I
अध्यापकों ने सभी अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गूगल मीट से चल रही पढ़ाई, गृह कार्य, गतिविधियों, परीक्षा सम्बन्धी जानकारी दी I अध्यापकों ने अभिभावकों को और बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्यायों को भी जाना और उनका विश्लेषण किया I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग अपनी कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों से बच्चों को ऑनलाइन गूगल मीट वीडियो कॉल और वाट्सएप के माध्यम से विभिन्न प्रकार की शिक्षण पद्दति को अपनाकर बच्चों की समय सारणी के अनुसार लाइव क्लास ले रहे है और शिक्षण सामगी भी दे रहे है I विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व सभी अध्यापकों ने सभी अभिभावकों का ईपीटीम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया I यह ईपीटीम सुचारू रूप से सम्पन्न हुई I
