कलाम के कहे वो शब्द जो हर भारतीय के लिए है प्रेरणा स्त्रोत
"महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।" ये कहना था भारत के महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम का। कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था। उनका पूरा नाम अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम हैं। मिसाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कलाम के महत्वपूर्ण कार्यों के कारण उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। कलाम भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति भी बने। भारत रत्न ए पी जे अब्दुल कलाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और इंजीनियर के रूप में विख्यात हैं। वो इन सब उपलब्धियों के साथ साथ एक महान शिक्षक भी थे। उनके दिए लैसन्स आज भी हर बच्चे, हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उनके विचार न केवल बच्चों बल्कि हर भारतीय को प्रेरणा देते हैं। कलाम के विचार ही नहीं बल्कि उनका पूरा जीवन ही प्रेरणा की कहानी है। उन्हीं कलाम के कुछ अनमोल विचार ये रहे।
- अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
- युवाओं को मेरा सन्देश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, अपना रास्ता खुद बनायें, असंभव को हासिल करें
- जब हम परेशानियों में फँसे होते हैं तो हमें अहसास होता है कि एक छुपा हुआ साहस हमारे अंदर है जो हमें तब ही दिखाई देता है जब हम असफलता का सामना कर रहे होते हैं। हमें उसी छुपे हुए साहस और शक्ति को पहचानना है।
- यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
- रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है, प्राथमिक शिक्षा ही वह साधन है जो बच्चों में सकारात्मकता लाती है।
- महान सपने देखने वाले महान लोगों के सपने हमेशा पूरे होते हैं।
- आपके सपने सच होने से पहले आपको सपने देखने होंगे
- छोटा लक्ष्य अपराध है।
- महान शिक्षक ज्ञान, जूनून और करुणा से निर्मित होते हैं।
- मेरे लिए, दो तरह के लोग हैं: युवा और अनुभवी।
- भारत के लिये मेरा 2020 विजन है- इसे एक विकसित राष्ट्र में बदल देना। ये भावात्मक नहीं हो सकता; यह एक जीवन रेखा है।
- जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती है।
- जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ताकत का सम्मान करती है।
- अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
- तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पे ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय तुम हो। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।