दाड़लाघाट : सारमा के बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही से करवाया अवगत
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय उच्च पाठशाला सारमा के बच्चों को हिमाचल विधानसभा का दौरा करवाया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही से अवगत करवाना था। मुख्याध्यापक डॉ रमेश चंद ने बताया कि इस प्रकार के दौरे बच्चों के बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। विधानसभा में बच्चों ने बजट पर चल रही चर्चा को सुना। बच्चे इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित दिखे। बच्चों ने निश्चित किया कि वे भी समाज सेवा के लिए आगे आएंगे व एक दिन इस विधानसभा में चुनकर आने के बाद समाज के लिए कल्याणकारी कार्य करेंगे। मुख्याध्यापक डॉ रमेश चंद ने अर्की विधायक संजय अवस्थी का मुख्य रूप से धन्यवाद किया किया। उन्होंने बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही को समझाने का योगदान दिया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सरोज, ग्राम पंचायत प्रधान रीना शर्मा, पूर्व प्रधान भगतराम, विद्यालय की अध्यापिका सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
