सोलन : नौणी विश्व विद्यालय में कुलपति का सेवा विस्तार सही नहीं : एबीवीपी

एबीवीपी ने सरकार की ओर से नौणी विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति के सेवा विस्तार का कड़ा विरोध किया है। एबीवीपी के इकाई मंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के कुलपति कुछ वर्षों से धांधलियों में लिप्त हैं। नियमों को ताक पर रखकर बैकडोर भर्तियां की गई हैं जो भ्रष्टाचार को दर्शाता है।
एबीवीपी ने ऐसे भ्रष्ट कुलपति को सेवा विस्तार न दिए जाने की मांग की थी। अफसोस जहां सरकार को ऐसे भ्रष्ट कुलपति की जांच करवानी चाहिए थी, वहीं पर उसे सेवा विस्तार दिया जा रहा है। इससे पता चलता है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है।
एबीवीपी इसका कड़ा विरोध करती है। अब एबीवीपी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी। सरकार अपना फैसला जल्द से जल्द वापस ले वरना उग्र आंदोलन होगा।