7 मई को होगी नीट यूजी की परीक्षा, आवेदन शुरू
मेडिकल शिक्षा के लिए आकांक्षार्थी 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का अब इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी के लिए अधिूसचना जारी कर दी है। इसी के साथ नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम - अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2023) के लिए आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2023 परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जाएगी है। जानकारी के अनुसार उम्मीदवार नीट यूजी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आवेदन पंजीकरण कर सकते हैं।
NEET (UG) 2023 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी। नीट यूजी 2023 पाठ्यक्रम में तीन विषय -भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान शामिल हैं। NEET UG 2023 एंट्रेंस एग्जाम में 11वीं और 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के विषय होंगे।