जिला सोलन अंडर 14 बॉयज मेजर गेम्स के खिलाड़ियों ने पाँच दिन शिविर में खूब बहाया पसीना।
सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में पाँच दिवसीय शिविर में जिला सोलन की मेजर गेम्स के बॉयज टीम के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
4 से 8 अक्टूबर तक चले इस शिविर में जिला सोलन के विभिन्न विद्यालयों से चयन किये गए खिलाड़ियों ने प्रशिक्षित व कुशल शिक्षकों से हॉकी,जूडो,रेसलिंग,बॉक्सिंग व हैंडबॉल जैसी मेजर गेम्स की बारीकियों को पूरी लगन व शिदत से सीखा।कैम्प इंचार्ज गणेश दत्त की अगुवाई में इस प्रशिक्षण शिविर में कोच व शिक्षक सुबह मार्च पास्ट जैसी अनुशासन परेड से खिलाड़ियों का दिन आरम्भ होता था व दिन भर इन खेलों में खिलाड़ी खूब पसीना बहाते।
एडीपीओ जिला क्रीड़ा संघ एलिमेंट्री महेंद्र ठाकुर ने शिविर के सफल आयोजन के लिये शिविर इंचार्ज गणेश दत्त व ऑफिसियल इंचार्ज भुवनेश्वर शर्मा सहित सहयोगी कोच शिक्षकों को बधाई दी व जिला सोलन की टीम से मंडी में 9 से 11 अक्टूबर तक होने वाले राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके जिला सोलन का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणोत ने भी शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण शिविर में एडीपीओ जिला क्रीड़ा संघ एलीमेंट्री महेंदर कुमार के मार्ग दर्शन में जिला के अनुभवी प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को मेदान में मेहनत से तराशा है व राज्य स्तर पर ये बच्चे जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करते हुए नाम रोशन करेंगे ।
