Roots Country School में मेधावी छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, 22 नवंबर और 6 दिसंबर को होगा एडमिशन टेस्ट
मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से Roots Country School की ओर से स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से तीसरी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 40 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा साथ ही परीक्षा में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।
स्कूल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट 22 नवंबर और 6 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य तिथियों पर भी परीक्षा देने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। परीक्षा में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप पांच विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।
परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 40 हजार रुपये की स्कॉलरशिप के साथ गियर साइकिल, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 30 हजार रुपये की स्कॉलरशिप के साथ ड्रोन या मिनी पोलरॉइड कैमरा, तीसरे स्थान पर 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप के साथ क्रिकेट या फुटबॉल किट, चौथे स्थान पर 20 हजार रुपये की स्कॉलरशिप के साथ प्रोफेशनल रोलर स्केट्स और पांचवें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 15 हजार रुपये की स्कॉलरशिप के साथ कैलीग्राफी एवं लेटरिंग सेट या आर्ट सूटकेस दिया जाएगा।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, ये स्कॉलरशिप राशि स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए लागू होगी, जबकि टॉप प्रदर्शन करने वालों को दिए जाने वाले उपहार दाखिले से स्वतंत्र होंगे।
Roots Country School एक सीबीएसई से संबद्ध को-एजुकेशनल बोर्डिंग-कम-डे सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। स्कूल की ओर से शिमला में नया एडमिशन ऑफिस भी शुरू किया गया है, जहां विद्यार्थी और अभिभावक प्रवेश एवं स्कॉलरशिप टेस्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
इच्छुक अभिभावक स्कूल की ओर से जारी क्यूआर कोड स्कैन करके या 7018930533 नंबर पर कॉल करके परीक्षा के लिए अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान अभिभावक के मोबाइल नंबर का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद अपनी पसंद की परीक्षा तिथि और समय चुनकर शिमला स्थित एडमिशन ऑफिस में टेस्ट दिया जायेगा।
अधिक जानकारी के लिए स्कूल की वेबसाइट baghi.rootscountryschool.com और ईमेल rcssunil@gmail.com पर संपर्क कर सकते है।
