बददी : बस के टै्रक्टर से टकराने से आठ लोग घायल
किशनपुरा गांव के समीप देर सांय हुआ हादसा
फर्स्ट वर्डिक्ट। बददी
बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर किशनपुरा के समीप एक बस के ट्रैक्टर के टकराने से बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए है। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन एक यात्री की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। यह हादसा वीरवार देर सांय किशनपुरा गांव के समीप हुआ। बद्दी की ओर से एक निजी बस नालागढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही किशनपुरा पहुंची तो बस चालक जोगिंद्र पाल बस को ट्रैक्टर से ओवर टेक करते हुए ट्राली से टकरा दिया, जिससे बस को जबरदस्त टक्कर लगी।
टक्कर लगने से बस में चालक जोगिंद्र पाल सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पपू राय, कविता दूबे, राकेश कुमार, भारत भूषण, नसीब अहमद, अवतार सिंह और विनोद कुमार शामिल है। सभी घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पप्पू राय की टांग में फैक्चर होने से उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक जोगिंद्र पाल के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के जुर्म मं धारा 279, 337 और 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
