कुनिहार : बीएल स्कूल के आठ स्काउटस एंड गाइड्स लेंगे राज्य स्तरीय पैट्रॉल लीडर्स जम्बूरी शिविर में भाग
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
बीएल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल कुनिहार के 4 स्काउटस एंड 4 गाइड्स राज्य सतरीय पैट्रॉल लीडर्स जम्बूरी शिविर में भाग ले रहे हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से 4 स्काउटस एंड 4 गाइड्स जसविंदर, जाग्रति, महिमा, हिमांशी, आकर्ष, विपिन, जतिन ठाकुर व पुष्कर का राज्य स्तरीय पैट्रॉल लीडर्स जम्बूरी शिविर के लिए चयन हुआ है, जो कि राज्य प्रशिक्षण संस्थान रीवाल्सर जिला मंडी में 10 से 15 जून तक भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की डॉ. जगदीश नेगी उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन, सुरेंदर कुमार ऐडीपीओ सोलन, कल्पना डीओसी (गाइड्स) व महेंद्र पॉल डीओसी ( स्काउट्स) ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी है।
इन स्काउट्स एंड गाइड्स के साथ कैंप में विद्यालय से गाइड कप्तान किरण लेखा जोशी एवं गाइड कप्तान पिंकी कुमारी व जिला सोलन से आशीष स्कॉउट मास्टर भी मौजूद रहेंगे। विद्यालय अध्यक्ष ने इन सभी बच्चों को इस शिवर में भाग लेने के लिए बधाई दी है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया इस शिविर में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से चयनित स्काउट्स एंड गाइड्स भाग लेंगे। साथ ही इस शिविर में विभिन्न प्रकार की स्काउट्स एंड गाइड्स गतिविधियों में भाग लेंगे।
विद्यालय मुख्याध्यापिका ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर, विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व समस्त अध्यापक वर्ग ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी।
