दाड़लाघाट: धुंदन स्कूल में 'एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम कार्यक्रम' का हुआ आयोजन
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के वरिष्ठ भौतिक शास्त्र प्रवक्ता डॉ. राकेश शर्मा जो दिसंबर माह में सेवानिवृत्त होने हैं। उनके द्वारा औषधीय पौधा विद्यालय प्रांगण में रोपा गया। एनएसएस और इको क्लब के स्वयंसेवकों को भी डॉ. राकेश ने एक एक पौधा दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इको क्लब प्रभारी डॉ.अनीता देवी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश मिश्रा व अनीता कौंडल ने सहयोग दिया।
इन पौधों में औषधीय पौधे जिनमें आंवला, बेहड़, जामुन, रीठा तथा अन्य प्रकार के पौधों को लगाया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबाेधन में विद्यार्थियों से कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन जरूरी है, उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखने को पेड़ पौधों की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, विनोद कुमार, धर्म दत्त, धनी राम, जेपी मिश्रा, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमर सिंह वर्मा, नीलम शुक्ला, मदन लाल, मुकेश कुमार, जितेंद्र चंदेल, विजय कुमार, नीरज, अनीता कौंडल, अंजना, जागृति, किरण बाला, सुषमा, नीलम, मंजू, डॉ.अनीता व बीना सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
