कांगड़ा : एसएमसी कांगड़ा जिला की कार्यकारिणी की चुनावी बैठक का हुआ आयोजन
जीएवी पब्लिक स्कूल बीआरसी कांगड़ा रविंद्र नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
कांगड़ा के जीएवी पब्लिक स्कूल बीआरसी कांगड़ा रविंद्र नयाल की अध्यक्षता में एसएमसी कांगड़ा जिला की कार्यकारिणी की चुनावी बैठक का आयोजन आज किया गया। जिसमें जिला कांगड़ा के अध्यापकों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसहमति से पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष विकास ठाकुर और उपाध्यक्ष कुमार शर्मा सचिव राजेश कुमार कोषाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर और सतीश कुमार एवं मुख्य सलाहकार के रूप में शिव कुमार को चुना गया। बैठक में जिला के समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। चुने हुए जिला कांगड़ा के एसएमसी कार्यकारिणी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं समस्त चुने हुए विधायकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
