अब कनोह में बिजली नहीं खेलेगी आंख मिचोली
( words)
दाड़लाघाट विद्युत विभाग के अंतर्गत गांव कनोह में विगत 18-20 वर्षों से बिजली के खंभे नाम मात्र खड़े थे लेकिन आज तक उनके ऊपर तारें नहीं बिछाई गई। वर्षों बाद अर्की विधानसभा के जुझारू नेता तथा विभाग के अधिशासी अभियंता के प्रयासों से तार बिछाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब नई तारें बिछने से इस गांव वालों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
इस कार्य के प्रारंभ होने से गांव की जनता बहुत खुश है तथा इस कार्य के लिए किसान मोर्चा महामंत्री प्रेम शर्मा, गीताराम, यशपाल, प्रवीण कुमार, नीरज, विमला, विजय कुमार ने अर्की विधान सभा के नेता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल व विभाग प्रमुख अधिकारी विकास ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया है।
