स्थगित हुई विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट की बैठक
( words)
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की प्रस्तावित 17 दिसंबर पेंशन दिवस की होने वाली बैठक कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण स्थगित की गई। महासचिव प्रेम केशव ने बताया की इस बैठक के बारे में सभी सदस्यों से अनुरोध है कि अभी बैठक की जानकारी अलग से सूचित की जाएगी। इसके अलावा सभी सदस्यों से आग्रह है कि इस महामारी के दौरान मास्क व दूरी तथा अपने आप को सर्दी, जुकाम, खांसी के प्रकोप के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की सलाह अवश्य ले।
