दाड़लाघाट : सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों के संशोधित वेतनमान को एक मुश्त अदायगी करने बारे कहा तथा 65,70 व 75 वर्ष पूरे कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5,10,15% देय राशि को पुरानी पेंशन बेसिक के अलावा नई बेसिक में समायोजित करने बारे भी प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में अध्यक्ष प्रेम केशव द्वारा विद्युत मंडल बिलासपुर के अधिशासी अभियंता से आग्रह किया गया कि रणजीत सिंह व सुखराम के मेडिकल क्लेम 2 साल से डिवीजन कार्यालय में पड़े हैं,जिनकी अदायगी आज तक नहीं हो पा रही है जो कि दुखद बात है।बैठक में कमला ठाकुर,विजय ठाकुर,रणजीत,सवारू राम,नंदलाल,प्रेमलाल,परसराम,हरिराम,ग्यारु राम,सुंदर लाल,लेखराम,रामलाल,दिलु राम,धनीराम,धर्म सिंह,बालकराम,नानकू राम,सुखरा,नानकू राम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
