मंगलवार को सोलन के इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत् आपूर्ति
( words)
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 दिसम्बर को 33/11 विद्युत उपकेन्द्र कथेड़ में आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते 11 केवी विद्युत हिमाचल कंडक्टर फीडर, 11 केवी जलापूर्ति फीडर तथा 11 केवी शिवालिक बाईमेटल फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि मुरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को दोपहर 01.00 बजे से दोपहर 01.40 बजे तक देहूंघाट, बड़ोग, कायलर, आंजी, बाड़ा, अश्वनी खड्ड, शिल्ली, सलोगड़ा, शिवालिक इंडस्ट्री, चम्बाघाट तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
