कुनिहार में विद्युत विभाग के पेंशनरों ने की बैठक आयोजित
हि.प्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड पैन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन की कुनिहार उप इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष ई . रत्न तनवार की अध्यक्षता में आज कुनिहार के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में दूर दूर से पधारे सदस्यों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। बैठक का शुभारम्भ करते हुए इकाई महासचिव रमेश नाथ कश्यप ने सदस्यो को बीते एक महीने के दौरान बोर्ड द्वारा किए गए विभिन्न आदेशों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सरकार ने पेंशनर्स व कर्मचारियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने बोर्ड के प्रबन्ध निदेशक मीणा को हटा कर संदीप कुमार आई ए एस को नियुक्त किया है, जिसका यह इकाई स्वागत करती है।
ई .रत्न तनवर ने आगे बताया कि सरकार पिछले कई महिनों से पैसे की कमी का रोना रो रही है लेकिन जब मन्त्रिमण्डल ' सलाहकारों व अध्यक्षो के वेतन भत्ते बढ़ाने हो तो खजाने का ख्याल न रखते हुए चुपके से बढ़ा देते हैं ' अभी चार दिन पहले ही कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन का वेतन 30000 रु से बढ़ाकर 130000 रु कर दिया जो कि करीब 423% बढ़ोतरी बनती है। सरकार पैन्शनर्ज के प्रति डिवाईड एण्ड रूल वाली पालिसी अपना रही है। 15 अगस्त को 75 वर्ष व उपर के पैन्शनर्ज को एरियर देने के आदेश कर अपनी पालिसी लागू कर चुकी है।
बोर्ड ने ग्रेच्युटी लीव इन्कैशमेन्ट कम्युटेशन पे स्केल का एरियर तथा 12% डीए का पिछले तीन वर्षों से अभी तक पैन्शनर्ज बकाया नही दिया है । जिसकी यह इकाई भर्त्सना करती है तथा बोर्ड से आग्रह करती है कि पैशनर्ज का सभी प्रकार का बकाया एकमुश्त अदा किया जाए।
ई . रत्न तनवर ने एसोसिएशन की केन्द्रीय कार्यकारिणी द्वारा सभी पैन्शनर्ज को पूरे हिमाचल प्रदेश में जो सभी प्रकार के एरियर की अदायगी नहीं की जा रही है उसके लिए हि प्र हाई कोर्ट में की जा रही रिट पटीशन को करने के लिए धन्यवाद दिया।
ई . तनवर ने बोर्ड प्रबन्धन वर्ग से आग्रह किया कि बोर्ड के पेंशनर्ज व कर्मचारियो की कार्यनिष्ठा व हाड तोड मेहनत द्वारा प्रदान किए गए एक ठोस ढांचे को जल्द से जल्द संभाल करने व उपभोक्ताओ को कुशल सेवाए देने के लिए सभी खाली पदों पर भर्ती सुनिश्चित करें क्योंकि उपभोक्ताओ को असल में सेवा देने वाले कर्मियों के हजारो पद कई वर्षो से खाली चल रहे हैं। केवल रिटायरमेन्ट हो रहे है भर्ती नहीं । उपभोक्ता हमारा भगवान है उसे अच्छी सर्विस देना बोर्ड का प्राथमिक कर्त्वय है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार पहले से ही सभी घरेलु उपभोक्ताओं को HPERC द्वारा फिक्स किए गए टैरिफ पर सबसिडी प्रदान कर रही है तो फिर यह 125 युनिट पर दुबारा से उन्हे क्यो जीरो बील दिया जा रहा है यह समझ से परे है। जीरो बील की वजह से बोर्ड को फिक्सड चार्जेज न मिलपाने से सीधा नुकसान हो रहा है जिसकी वजह से बोर्ड का सारा आर्थिक आधार ध्वस्त हो कर रह गया है। इस लिए यह इकाई बोर्ड व सरकार से आग्रह करती है कि यह जीरो बिलिंग का फंडा छोड़ कर सभी को जो टैरिफ चार्जेज पर सबसिडी दी जा रही है उसे ही चालू रखा जाए व 125 युनिट फ्री वाली पालिसी को भी समाप्त किया जाए। बैठक में दूर दूर से आए लगभग 60 सदस्यो ने भाग लिया तथा नए ज्वाईन किए सदस्यो ने भी अपनी रजिस्ट्रेशन करवाई।
