सोलन के कुछ इलाकों में 23 को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 23 नवंबर को प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक आईटीआई, पराशर परिसर, चिल्ड्रन पार्क, पुराना उपायुक्त कार्यालय, माल रोड़ (पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आवास तक), अमर होटल, सिटी प्लाजा, हिमानी होटल, पैरागॉन होटल, हिमालयन पाईप, सिंगला नर्सिंग होम, सेर क्लीन, क्लीन, सन्नी साईड, अमित अपार्टमेंट, डी.ए.वी स्कूल सन्नी साईड, वेदांता मॉल, गर्ल्स स्कूल, सुंदर सिनेमा, पुराना पावर हाउस मार्ग, माननीय जिला न्यायालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
