दाड़लाघाट के इन क्षेत्रों में 9 नवंबर को विद्युत् आपूर्ति रहेगी बाधित
( words)
विद्युत उपमंडल दाडलाघाट के अंतर्गत अनुभाग दाड़लाघाट,ग्याणा, चंडी, धुंदन,नवगांव व भराडीघाट में 9 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़लाघाट के सहायक अभियंता तृप्त राज शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल 132 केवी चमाकडी पुल में बिजली के आवश्यक रखरखाव हेतु प्रात 9:00 बजे से 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
