सोलन के इन क्षेत्रों में 30 सितम्बर तथा 1 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
( words)
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितम्बर तथा प्रथम अक्तूबर को 11 केवी बड़ोग फीडर के आवश्यक कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 30 सितम्बर तथा प्रथम अक्तूबर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पावर हाउस रोड, डाकघर सपरून, गुरूद्वारा रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
