सोलन : 10 एवं 11 मई को बिजली रहेगी बंद
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 मइ को 11 के.वी. सोलन नम्बर-3 फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि इस कारण प्रात: 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक चेस्टर हिल्स, चम्बा अपार्टमेंट, मोहन पार्क, कांगड़ा-हमीरपुर सभा, अम्बूशा रिज़ॉर्ट एवं आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। राहुल वर्मा ने बताया कि इसी प्रकार 11 मई को 11 केवी. सोलन नम्बर-2 फीडर की विद्युत आपूर्ति आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस कारण प्रात: 11.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक फॉरेस्ट रोड़, नानक विला, भगत पैलेस एवं आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति या अन्य परिस्थितियों में निर्धारित समय तथा तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान असुविधा के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
