सोलन में 11 मार्च को इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें सूची
( words)
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार एल.टी. लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 11 मार्च, 2026 को शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक पुराना पावर हाउस मार्ग, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, नया बस अड्डा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय तथा मॉर्डन ढाबा के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है, ताकि रखरखाव कार्य को समय पर और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
