दाड़लाघाट : पोषण पखवाड़े में सही खान-पान रखने पर दिया बल
( words)
ग्राम पंचायत नवगांव के आंगनबाड़ी केंद्र नवगांव-1 में पोषण पखवाड़ा मनाया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता ऊषा देवी की अगुवाई में एनीमिया कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सखी सीता नेगी ने 20 महिलाओं,10 किशोरियों और 5 पुरुषों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किए। उन्होंने महिलाओं को सही खान-पान रखने की हिदायत दी।
इस दौरान सूरजमोनी, स्वास्थ्य सखी सीता नेगी,सहायिका दामोदरी, मीना, विमला, भावना, कांता, प्रियल, यामिनी, राम वचन, रोशनी, लता, रीता, आरती, हिना ,लेख राम, फूलचंद, मीणा, सावित्री, गीता, लता देवी, अमन, गीतांजलि, कमला, ऊषा, तेजस्वी, काव्यांजलि आदि मौजूद रहीं।
