साेलन : पंचायत कोट में हुआ विधायक मिलन कार्यक्रम का समापन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
विधायक मिलन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आज ग्राम पंचायत कोट में महिला मंडल भवन का लोकार्पण कर कार्यक्रम का किया समापन। पंचायत प्रधान के नेतृत्व में क्षेत्र वासियों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत विधायक ने जनसमस्याओं को सुना। संजीव ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र से लोग विधायक द्वारा करवाए जा रहे कार्यों, ईमानदार छवि को देखते हुए लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
विधायक ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए धनराशि देने कि घोषणाएं भी की। कटौह में समुदाय भवन के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में दो लाख, समुदाय भवन lachog के लिए निर्माण की पहली किस्त में दो लाख, महिला मंडल भवन में fancinng के लिए एक लाख देने कि घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस सचिव हमिंद्र ठाकुर, प्रधान चंपा देवी, उपप्रधान सतीश राेहल, बीडीसी सदस्य, महिला मंडल, नित्या नंद, रमेश शर्मा, पूर्व प्रधान द्रोपदी राठौर, सतीश ठाकुर व पदम वेद कंवर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
