आशा ताई 16 साल उम्र में की थी पहली शादी, ये है पूरी कहानी
"दो लफ़्ज़ों की है दिल की कहानी
या है मोहब्बत या है जवानी"
'दी ग्रेट गैम्बलर' फिल्म के इस गाने को आज भी बहुत पसंद किया जाता है। इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज़ से सजाने वाली, आशा भोंसले उर्फ़ आशा ताई का आज 78 वां जन्मदिन है। गिनीज बुक में सबसे ज़्यादा गाने गानें वाली महिला के रूप में अपना नाम दर्ज करवाने वाली आशा जी ने अपने संगीत के सुहाने सफर में करीब 11 हजार से जायदा नग्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
पर आशा ताई की लव स्टोरी दो लफ़्ज़ों में बयां नहीं की जा सकती। तब वें सिर्फ 16 साल की ही थीं जब उन्हें अपनी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव से प्यार हो गया। छोटी सी उम्र में ही आशा खुद से 15 साल बड़े गणपत से शादी करने की ज़िद्द पर अढ़ गईं। उनके परिवार वाले आशा के इस रिश्ते के खिलाफ थे। पर आशा ने घर वालों के खिलाफ जा कर गणपत (31) से शादी कर ली। इस कारण आशा और लता के रिश्तों में भी खटास आ गई और दोनों ने कई सालों तक बोल-चाल बंद था। पर आशा ताई का ये पप्पी लव ज़्यादा समय तक नहीं चला। शादी के 11 साल बाद ही वे अलग हो गए। 1960 में ससुराल वालों के बुरे व्यवहार से परेशान आशा पति का घर छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली आईं। उस वक्त वे गर्भवती भी थीं।
फिर आशा ताई की ज़िन्दगी में आए पंचम दा। पंचम दा और आशा जी की मुलाकात 1956 में हुई थी। उस समय तक आशा ताई इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी थीं और आर.डी बर्मन मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के इकलौते बेटे थे। करीब 10 साल बाद आर.डी बर्मन आरडी बर्मन ने फिल्म तीसरी मंजिल के लिए आशा भोसले से गाने के लिए संपर्क किया। इसके बाद दोनों में मुलाकातें बढ़ने लगीं। उस दौरान पंचम दा और उनकी पहली पत्नी के रीता पटेल के बीच मनमुटाव बढ़ गए थे और दोनों अलग रहने लगे थे। आशा और पंचम दा ने मिलकर एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। गानों और मुलाकातों के सफर में पंचम दा और आशा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और 1980 में उन्होंने दोनों ने शादी कर ली।
पर आरडी बर्मन और आशा भोसले की शादी का रास्ता इतना भी आसान नहीं था। आशा की उम्र आरडी बर्मन से छह साल ज्यादा थी जिस वजह से उनकी मां इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं। उस वक्त आशा 47 साल की थीं तो वहीं पंचम दा 41 साल के थे। जब जब पंचम ने अपनी मां से शादी के लिए इजाज़त मांगी तो उन्होंने साफ मना कर दिया। शादी के लिए आरडी बर्मन को लंबा इंतजार करना पड़ा। पर पंचम और आशा भोसले की ये म्यूजिकल लव स्टोरी का सफर ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और शादी के 14 साल बाद ही पंचम दा का निधन हो गया और आशा एक बार फिर अकेली हो गईं लेकिन दोनों के संगीत ने आज भी उनके प्यार को ज़िंदा रखा है।