मुंबई: लाइव कंसर्ट के दौरान सिंगर सोनू निगम के साथ हुई धक्का-मुक्की
( words)
मुंबई में बीती रात एक लाइव शो के दौरान मशहूर गायक सोनू निगम के साथ हाथापाई की बात सामने आई है। सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुई कथित धक्का-मुक्की में बॉलीवुड गायक का एक सहयोगी घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धक्कामुक्की में सोनू निगम मंच की सीढ़ियों से गिर पड़े, बताया जा रहा है कि सोनू निगम के दो अंगरक्षक जो उन्हें बचाने गए थे वे भी नीचे गिर पड़े। गनीमत रही कि सोनू निगम बच गए। इस बीच बीती रात सोनू को पास के जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है। सोनू निगम फिलहाल सुरक्षित हैं।