रिया को मिली जमानत, शौविक की बेल अर्जी ख़ारिज
( words)
ड्रग्स केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को कंडीशनल बेल दे दी है। हालाँकि उनके भाई शौविक चक्रबोर्ती और ड्रग पेड्ड्लर बासित परिहार की बेल प्ली कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है। रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। साथ ही रिया हो अपना पासपोर्ट भी जमा करवाना होगा। वहीं उन्हें मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी। जब भी NCB रिया को पूछताछ के लिए बुलाएगी उन्हें हाजिर होना होगा।
बता दें, रिया को NCB ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है। रिया और उनके भाई की कई ड्रग्स पेडलर्स संग चैट भी सामने आई थी।