किसी में इतनी हिम्मत नहीं जो कंगना को मुम्बई में घुसने से रोक दे : कमल किशोर कपिल
कंगना रनौत को शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने ‘मुंबई नहीं आने’ की धमकी दी थी जिसके बाद हिन्दू समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर कपिल ने कहा कि कंगना हिंदुस्तान की बेटी हैं, किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि उसे मुंबई में घुसने से रोक दे।
कमल किशोर कपिल का कहना है कि “कंगना रानौत पर संजय राउत ने यह बोलकर शिवसेना की असलियत दिखा दी है। बहादुर बहन की बॉलीवुड की गंदगी को साफ करने के लिए सख्त जरूरत है।”
कमल किशोर कपिल ने कहा कि ‘वह कुछ भी नहीं छिपा रही हैं। वह बॉलीवुड को उजागर कर रही हैं। हिन्दू समाज पार्टी व पूरा देश हमारे कंगना के साथ है। वह साहसपूर्वक अपने सभी बिंदुओं पर विचार कर रही है। अब कोई भी उनकी आवाज को दबा नहीं सकता है, चाहे वह शिवसेना हो या कोई अन्य पार्टी।’
शिवसेना के मुखपत्र सामना में, राउत ने मुंबई पुलिस की आलोचना के लिए कंगना पर हमला किया और उन पर मुंबई में रहने और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद पुलिस पर ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया। साथ ही, राउत ने अभिनेत्री को ‘मुंबई नहीं आने’ की धमकी दी। गौरतलब है कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस की भूमिका को लेकर कई सितारों सहित कंगना ने भी सवाल उठाए थे जिसके बाद कंगना रनौत ने ट्वीट किया कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे मुंबई नहीं आने की धमकी दी है। ऐसा क्यों है कि मुंबई ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ जैसा दिखता है? पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लग रहे थे और अब खुली धमकी मिल रही है।