मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा में इवेवैक्युएशन ड्रिल कम हेड काउंट एक्सरसाइज का हुआ आयोजन
मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन इंदौरा में इवेवैक्युएशन ड्रिल कम हेड काउंट एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज की सी सी ए कमेटी औरआईक्यूएसी के सौजन्य से करवाया गया। इस कार्यक्रम में बी.एड के द्वितीय व चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें छात्रों को आपातकालीन निकास योजना, निकासी मार्गों आपातकाल के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसके बारे में जागरूक किया गया। सभी छात्रों को मॉक ड्रिल का उद्देश्य भी समझाया गया कि कैसे अप्रत्यशित आपत्ति स्थितियों में निपटने और उनके लिए तैयार रहने में मदद करता है। छात्रों ने आग ,भूकंप और बाढ़ के लिए कौन सी सावधानियां अपनानी चाहिए, उनको नाटकीय प्रतिक्रिया में समझा। इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ -साथ सभी अध्यापक वर्ग भी वहां उपस्थित रहे।
