कुनिहार : हाटकोट पंचायत में हुआ संध्या शिविर का आयोजन
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
एसबीआई व वितीय समावेश (एफआई) द्वारा हाटकोट पंचायत में संध्या शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा, बैंक प्रतिनिधियों सहित कोठी, हाटकोट व कुनिहार पंचायत के प्रधान व करीब 50 कृषक मौजूद रहे। संध्याकालीन शिविर का मुख्य उद्देश्य किसान बागवानों की वितीय समस्याओं के समाधान करने में मदद करना था। संबंधित अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर बैंक की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में किसान बागवानों को विस्तृत जानकारी दी व किसानों की समस्याओं से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए।
शिविर में उत्कृष्ट बैंकिग के लिये पीरन पंचायत व उत्कृष्ट सेवा के लिए खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी मनसा राम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा, एसबीआई के क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक पंकज कुमार, शाखा प्रबंधक पंकज पाल, सहायक महाप्रबन्धक लाल सिंह चौहान, सीएसपी अविनाश जोशी, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि, कोठी पंचायत प्रधान बलविंदर कौर व कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर सहित करीब 50 किसान बागवान मौजूद रहे।
