पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाए : नेगी
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला के वन विश्राम गृह रिकांगपिओ के परिसर में पौधरोपण कर जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आम जनता को वृक्ष लगाओ-पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर देवदार वृक्ष का पौधा लगाया तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर व संरक्षित रखने के दृष्टिगत हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
ऐसे में हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हम पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि हमे समय-समय पर वृक्ष लगाते रहने चाहिए। इसके अतिरिक्त अपने आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, वन मंडलाधिकारी अरविंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।