धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी का बढ़ा कार्यकाल

शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोने का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी का कार्यकाल 28 दिसंबर, 2022 को खत्म हो रहा था, लेकिन इससे पहले ही सोनी को सेवा विस्तार दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी अब 30 अप्रैल 2023 तक बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। इसको लेकर भी बकायदा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि अपने कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बोर्ड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए काफी परिश्रम किया है। डॉ. सुरेश कुमार सोनी की बदौलत ही आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नई ऊंचाइयों को छू पाया है।
वहीं, बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने भी स्कूली बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की शिक्षा की योजनाएं भी बनाई और उन्हें लागू भी किया गया, जिसका सीधा फायदा चंगर क्षेत्र में रहने वाले स्कूली बच्चों को मिल रहा है। वहीं, बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए भी विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी बनाई और उन्हें लागू भी किया गया। बताते चलें कि डॉ सुरेश कुमार सोनी के सेवाकाल के दौरान ही परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की गई और उन कैमरों का सीधा संचालन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में ही किया गया, ताकि परीक्षा के दौरान बोर्ड परिसर में बैठकर ही परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा सके।