रक्कड़ : लोट्स स्कूल में 12वीं के छात्रों को दी फेयरवेल पार्टी
विनायक ठाकुर । रक्कड़
गरली के निकटवर्ती गांव सदवां मे चल रहे लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में सोमवार को प्लस वन के छात्र छात्राओ द्वारा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस समारोह मे बतौर चीफ गेस्ट स्कूल एमडी अशवनी कुमार व गुरपाल पठानिया ने शिरकत की। वही इस दौरान स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत उनके अध्यापकों को 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा फूलों की वर्षा कर के व तिलक लगाकर किया गया। पार्टी का आगाज स्वागत गीत व स्पीच से हुआ। 11वीं कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए इन कार्यक्रम के अलावा सीनियर सिटीजन के लिए विभिन्न प्रकार की फन गेंमस करवाई गई। सुंदर रंग-बिरंगे परिधानों से सजे छात्रों की चहल-पहल से स्कूल परिसर में चार-चांद लग गए छात्रों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कई विजेताओं का चयन किया गया।
इसमें कक्षा बारहवीं से अभय और फेयरवेल आरुषि को चुना गया। 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों अध्यापकों को विभिन्न विभिन्न टाइटल्स के साथ सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य व समूह स्टाफ सहित केक काटा कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा चेयरमैन अश्विनी कुमार और प्रबंध गुरपाल सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास कठिन परिश्रम को अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धैर्य लगन व मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सभी अध्यापकों व स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
