खुंडिया थाना में तैनात एएसआई जतिंदर कुमार को दी विदाई पार्टी
( words)
पुलिस थाना खुंडिया में बतौर एएसआई तैनात जतिंदर कुमार अपनी 36 साल की सेवाएं पुलिस विभाग में देने के उपरांत 31 अगस्त को सेवानिवृत हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य पर पुलिस थाना खुंडिया के समस्त स्टाफ द्वारा जतिंदर कुमार के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी खुंडिया रणजीत परमार ने की। उन्होंने कहा कि जतिंदर कुमार बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के इंसान है, ऐसे इंसान बिरले ही पाए जाते हैं। इस दौरान थाना का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
