कांगड़ा : जीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ विदाई पार्टी का आयाेजन
महक, मयंक बने मिस्टर फेयरवेल और दीपाक्षी मिस, प्रणव बने मिस्टर पर्सनैलिटी
तिलक राज । कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में आज जमा दो की विदाई पार्टी में छात्रों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विदाई पार्टी को यादगार बनाने के लिए जमा एक के छात्रों ने डांस किया और कई अन्य माध्यम से मनोरंजन कर जमा दो के छात्रों को एक पल के लिए भी मायूस नहीं होने दिया। जमा दो के छात्रों को आठ ग्रुप में बांधकर मॉडलिंग, डांस व स्किट पेश करने के लिए कहा गया, जिसके आधार पर विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें जिंदगी में बुलंदियां हासिल करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जज रीना, बनीत व कंचन परवान ने विजेता छात्रों का चयन किया। कार्यक्रम के दौरान दीपाक्षी ने शरारा-शरारा गाने पर डांस कर सभी का मनमोह लिया।
जमा एक की लड़कियों यामिनी, नभ्या, जेस्मिन, तनीषा, अमेशा व अक्षिता ने हिंदी गानों पर डांस कर पंडाल को नाचने पर मजबूर कर दिया। जमा एक के लड़के अर्पित तनिष्क, रिदम भाटिया, सक्षम, हार्दिक भांगड़ा रेज डांस किया। भावेश, हिमांशु, मुदित, पियूष, आर्यन, अक्षित, प्रणय, कंगना व रिदम ने छात्र जीवन पर एक बढ़िया स्किट पेश कर वाहवाही लूटी। पारुल, प्रियांशी, मनस्वी, अनन्या, श्रेया, कनिका, सोनिया समृति एवं श्रृष्टी एवं प्राचीन ने भांगड़ा डालकर मन मोह लिया। अनन्या, कृपांश ने एंकरिंग की, जबकि पूर्वी व सुशांत ने वेलकम स्पीच दी। अक्षित वर्मा एवं अंकिता ने पार्टी का प्रबंधन किया।
