देहरा : किसानों काे मोटे अनाज बारे बांटी जानकारी
विनायक ठाकुर। देहरा
अन्तराष्ट्रीय वर्ष 2023 के अंतर्गत विकास खंड देहरा के ग्राम पंचायत हडोली के गांव सलोआ में आत्मा परियोजना के माध्यम से जी -20 सम्मेलन के साथ होने बाले प्राकृतिक खेती दुआरा खाद्य एवं एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 50 महिला किसानों को पोषक मोटे अनाज जैसे मंडल, चोलाई, सांबा व कंगनी आदि के बारे में बताया गया। इस मौके पर परियोजना उपनिदेशक आत्मा, कांगड़ा, डॉ. दिनेश राणा ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरक़त की। उन्होंने किसानों को बताया कि मोटा अनाज कहने को तो मोटा अनाज है, पर मोटे अनाज में फाइबर्स, कैल्शियम और आयरन काफी मात्रा में होता है।
हरित क्रांति के बाद मोटा अनाज किसानों के खेतों से बाहर चला गया था, लेकिन अब किसानों में मोटे अनाज के प्रति रुजान देखा जा रहा है। शिविर में उपस्थिति स्वरूप धीमान, (चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन, सिद्धबाड़ी) ने किसानों को मोटे अनाज से बनने वाले कुछ वियंजनाें के बारे में बताया और मोटे अनाज को प्राकृतिक तरीके से लगने के बारे में जानकारी दी। साथ में उन्होंने मोटे अनाज की मेडिसिनल वैल्यू के बारे में भी किसानों को अवगत किआ। इस मौके पर विकास खंड देहरा से बीटीएम डिंपल ठाकुर, एटीएम दीपक ठाकुर, सीआईं टेक चंद व बीडीसी प्रेम लता मौजूद रहे।
