सोलन : युवा कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय सोलन के बाहर अनशन जारी
( words)
सोलन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश मे पुलिस पेपर लीकेज घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन जारी है। युवा कांग्रेस डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग कर रही है।
कसौली विधानसभा के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विपुल कुमार ने कहा कि अभी भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं का विश्वास खो चुकी है और उन्हें सता मे रहने का कोई हक नहीं। इस मौके पर पूर्व युवा कांग्रेस कसौली अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर वेद प्रकाश, जय प्रकाश, विशाल शर्मा, कुनाल गर्ग, दलिप कुमार सचिन आदि उपस्थित थे
