शिमला के स्कैंडल पॉइंट के समीप पीएंटी कॉलोनी में आग से लाखों का नुुकसान
-आग से कॉलोनी का एक सेट पूरी तरह से जलकर राख
-एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
हिमाचल की राजधानी शिमला में आज सुबह करीब 10 बजे स्कैंडल पॉइंट के समीप पीएंटी कॉलोनी में आग लग गई। आग से कॉलोनी के दो सेट को नुकसान हुआ है। इसमें एक सेट पूरी जलकर तरह राख हो गया है, जबकि दूसरे को आंशिक नुकसान हुआ है। घटना ममें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
उधर, आग लगने की जानकारी मिलते ही माल रोड सहित तीनों फायर स्टेशनों से बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। इसकी वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
उधर, अग्निशमन अधिकारी मनसा राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की सुबह करीब 10 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद तीनों फायर स्टेशनों से बचाव दलों ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग की घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
