दाड़लाघाट : स्कूल के आसपास जंगल में लगी आग
( words)
राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सायरी घाट के आसपास के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। आग ने पाठशाला को चारों ओर से घेर लिया था। इस आग पर छात्रों और अध्यापकों ने मिल कर काबू पाया। छात्रों और अध्यापकों के सफल प्रयासों पर पाठशाला को बाल-बाल बचा लिया गया।
