जसवां- परागपुर : नंगल बस्सी में टीनपोश पशुशाला में लगी आग, पशु झुलसे
विनायक ठाकुर। जसवां-परागपुर
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत नंगल बस्सी डाकघर कस्बा कोटला तहसील जसवां में कमलेश कुमारी पत्नी गोवर्धन सिंह की एक कच्ची टीनपोश पशुशाला को अचानक आग लग गई। जिससे पशुशाला में बंधे पशु एक भैंस, भैंस का बच्चा व एक गाय की बच्छड़ी इस आगजनी में झुलसने से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आस-पास के लोगों की मदद से उक्त आगजनी पर काबू पाया गया। घर के लोगों के मुताबिक पशुशाला में आग लगने से पशुशाला के अंदर रखा सूखा चारा घास, काटने की मशीन की मोटर, बिजली का मीटर जलने से करीब लगभग एक लाख रुपए का नुकसान आंका गया है। प्राथमिक दृष्टि से आग लगने का कारण तारों में हुये शार्ट सर्किट के चलते बताया गया है। जानकारी मिलते ही टेरेस पुलिस भी मौके पर पहुंची साथ ही स्थानीय प्रशासन भी उक्त घटनास्थल पर पहुंचा।
