दाड़लाघाट में जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में लगी आग, पुराने दस्तावेज जलकर राख
दाड़लाघाट। जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक दाड़लाघाट में मंगलवार सुबह प्रातः 6 बजे के करीब आग लग गई जिसमे बैंक में सिर्फ पुराने रखे गए दस्तावेज जले। बैंक के साथ एक दुकानदार ने बैंक से धुआं उठता हुए देखा तभी बैंक प्रबंधक को सूचित किया गया और बैंक में ज्यादा आग लगने से बचाव हो गया। वही अगर समय रहते आग लगने का पता नही लगता तो बैंक में रखे गए जरूरी दस्तावेज राख हो जाते। बैंक में आग लगने का कारण शॉट शर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर स्थानीय पुलिस, अम्बुजा फायर ब्रिगेड, बैंक कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए, साथ ही आग बुझाने का कार्य शुरू हो गया।
बैंक प्रबंधक बी आर कौशल ने बताया कि मुझे बैंक में आग लगने का पता प्रातः लगा। उन्होंने बताया कि बैंक में लगी आग का स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अम्बुजा फायर भी मौके पर पहुँच गई थी लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने भी बैंक में आकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान बैंक प्रबंधक उनकी पूरी टीम व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाकर बैंक में रखे गए जरूरी कागजो को समय रखते बचा लिया।
